Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

डीएवीवी इंदौर के बीएड चौथे सेमेस्टर की कापियों को जांचने के लिए बनेंगी पैनल

45

इंदौर। बीएड चौथे सेमेस्टर में फेल विद्यार्थियों के हंगामा करने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पैनल से कापियां जांचने का विचार किया है। अन्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पैनल बनाकर मूल्यांकन करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी तय किया है कि दस जनवरी तक पैनल अपनी रिपोर्ट देंगी। उसके आधार पर रिजल्ट में संशोधन किया जाएगा। वैसे अधिका़रियों के मुताबिक रिपोर्ट बाद विद्यार्थियों को रिव्यू में आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

बीएड चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट 14 दिसंबर को जारी हुआ। महज 22 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। शेष छात्र-छात्राओं को एटीकेटी आई है। अधिकांश विद्यार्थी एजुकेशन टेक्नोलाजी एड आइसीटी और क्रिएटिव एन इनक्लूसिव स्कूल विषय में फेल हुए है। अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट जारी होने से पहले ही कापियों का रिव्यू करवा लिया था। दो सप्ताह बाद विद्यार्थी प्रदर्शन करने पहुंचे।

दो घंटे तक धरना देने के बाद विश्वविद्यालय ने एक बार फिर दोनों विषय की कापियां मूल्यांकनकर्ताओं के पैनल से जांचवाने पर जोर दिया है। इसके लिए छह से आठ शिक्षकों को पैनल में रखा जाएगा, जिसमें पांच शिक्षक अन्य विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले कालेजों से लिए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक रिव्यू व विशेष मूल्यांकन में कापियों में दस फीसद अंकों बढ़ने की स्थिति में रिजल्ट में बदलाव किया जाता है। वहीं मूल्यांकनकर्ताओं के मुताबिक विद्यार्थियों ने कापियों ने प्रश्न से संबंधित जवाब नहीं मिले है। यह बात विद्यार्थी मानने को तैयार नहीं है। वे बेवजह का दवाब बना रहे है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि पैनल से कापियां जांचने के बाद रिजल्ट में संशोधन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.