Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

Paush Month Upay: 25 जनवरी तक रहेगा पौष माह, पितरों को प्रसन्न करना है तो जरूर करें ये उपाय

40

इंदौर। हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्व है। इस दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई धार्मिक उपाय किए जाते हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, पौष माह में भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, पौष माह में यदि आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ महत्वपूर्ण उपाय जरूर करना चाहिए।

27 दिसंबर से शुरू हो गया पौष माह

हिंदू पंचांग के मुताबिक, पौष माह का आरंभ 27 दिसंबर, 2023 को हो गया है और यह माह 25 जनवरी 2024 तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि पौष मास में सूर्य देव 11 हजार रश्मियों के साथ धरती वासियों को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

पौष माह में सूर्य को अर्घ्य दें

पौष माह में पितरों को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य देव को रोज सुबह तांबे के जल पात्र में शुद्ध जल लेकर अर्घ्य जरूर देना चाहिए। जल में रोली, लाल रंग के फूल, अक्षत और गुड़ भी डाल सकते हैं। रविवार को व्रत रखना शुभ फल देता है। ऐसा करने से समाज में प्रभाव बढ़ता है। मान-सम्मान मिलता है।

तांबे की वस्तु का दान

पौष माह में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए दान का विशेष महत्व है। इस दौरान तांबे की वस्तु का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य दोष खत्म होता है। सूर्य देव प्रसन्न होते हैं तो जीवन में कई कार्यों में सफलता मिलती है। इसके अलावा दान करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष भी दूर होता है। गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

विष्णु जी की पूजा

पौष माह में भगवान श्री हरि विष्णु की भी आराधना जरारू करना चाहिए। लक्ष्मीनारायण मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए और गरीबों को दान भी देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है। शुक्रवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इससे पारिवारिक समस्याएं दूर होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.