Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इस बार राहुल गांधी की शुरू होगी ‘भारत न्याय यात्रा’… 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक

59

भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में 6 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया,‘‘ कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए….अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।”

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी। वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।”

वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा,‘‘ यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.