Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

नीले बक्से का खौफनाक राज! प्रीति की ‘डिमांड’ ने ली जान? पत्नी के शव के टुकड़े कर रोज जलाता था हैवान पति, ऐसे हुआ गिरफ्तार

35

उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रीति मर्डर केस ने हिला कर रख दिया है. एक पति ने तीन शादियां कीं और अपनी तीसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके लाश के टुकड़े किए और एक-एक कर उसे जलाया. इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी पति को उसके बेटे और दूसरी बीवी ने भी मदद की. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति रिटायर्ड रेलकर्मी है. उसका नाम राम सिंह है.

पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग एक सप्ताह पहले राम सिंह और उसके बेटे ने कथित रूप से प्रीति की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को नीले बक्से में रखकर जला दिया गया. जले हुए शव की राख और अवशेषों को बोरियों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई. बाद में बक्से को दूसरे घर भेजा जा रहा था, लेकिन टैक्सी ड्राइवर की सतर्कता के चलते पूरा मामला उजागर हो गया.

बक्से में से तेज बदबू आ रही थी

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब देर रात एक टैक्सी ड्राइवर ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी. टैक्सी चालक ने बताया कि कुछ लोगों के कहने पर वह बृम्ह नगर इलाके से एक नीला बक्सा लेकर आया था, जिसमें से तेज बदबू आ रही थी और उसे मामला संदिग्ध लगा. चालक की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और कोतवाली क्षेत्र स्थित रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह के मकान पर पहुंची.

पुलिस ने राम सिंह के बेटे नितिन से पूछताछ की. नितिन ने बताया कि उसके पिता राम सिंह रेलवे से रिटायर्ड हैं. सीपरी बाजार के बृम्ह नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे. उसी मकान में प्रीति नाम की महिला भी बीते कुछ वर्षों से उनके साथ रह रही थी. नितिन ने स्वीकार किया कि वही यह बक्सा पिता के मकान से उठाकर लाया था.

पुलिस ने जब मकान में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसे खोला, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. बक्से के भीतर जली हुई हड्डियां और मानव शव के अवशेष बरामद हुए. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया.

क्या बोले एसपी?

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम सिंह की पत्नी गीता ने अहम खुलासा किया है. गीता ने बताया कि वह राम सिंह की दूसरी पत्नी है, जबकि प्रीति को राम सिंह ने तीसरी पत्नी के रूप में किराये के मकान में रखा था. आरोप है कि प्रीति लगातार रुपयों की अवैध मांग कर रही थी, जिससे तंग आकर राम सिंह ने उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बक्से से बरामद हड्डियों और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. मृतका प्रीति के पूर्व पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.