Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो... Ballia News: बलिया में बधाई मांगने गई किन्नर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी दी जान; इलाके ... UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तिलक लगाकर... Mahua Moitra: पालतू रॉटवीलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, अप्रैल में होगी ... Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि...

वास्तु के अनुसार रसोई में इस दिशा में ही रखनी चाहिए सब्जी, घर में रहेगी सुख-शांति

22

इंदौर। वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज की रखने की दिशा तय है। आप वास्तु शास्त्र के नियमों को मानकर वास्तु दोष के प्रकोप से बच सकते हैं। घर में सब्जी रखने की भी दिशा वास्तु शास्त्र में तय है। ऐसे में आप सही दिशा में सब्जी को रखकर घर में हो रही परेशानियों को दूर कर सकती हैं।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर की इस दिशा में रखें सब्जी

रसोई में सब्जी रखने से पहले यह ध्यान रखें कि वह उत्तर पूर्व दिशा ही हो। यह माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में सब्जी रखने से पहले उस स्थान को साफ कर दें। ऐसा न करने पर घर में वास्तु दोष हो सकता है।

जमीन पर न रखें फल और सब्जियां

हम अक्सर बाजार से सब्जी लाने के बाद सबसे पहले उसे घर में जमीन पर ही रख देते हैं। हम भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। यह वास्तु दोष को जन्म दे सकता है। सब्जियों को मेज पर ही रखना चाहिए। यह आपके घर की परेशानियों को दूर कर सुख शांति लेकर आएगा।

सफेद रंग की थैली में लाएं सब्जियां

हम अक्सर घर से किसी भी रंग के बैग को उठाकर बाजार से सब्जी लाने निकल जाते हैं। हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि बैग का कलर सफेद ही हो। सफेद रंग शुभ माना जाता है। वास्तु के इस नियम को अपनाकर आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर में कलह-क्लेश की स्थिति कम हो जाएगी, इसलिए अब से जब भी बाजार जाए अपने साथ सफेद रंग का बैग ही लेकर जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.