Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

‘6 घंटे तक मैं रैपिडो ड्राइवर के साथ जाम में फंसी रही, मगर उन्होंने…’, गुरुग्राम के महाजाम में फंसी महिला का पोस्ट हुआ वायरल

21

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार को ऐसा भीषण जाम लगा कि लोग घंटों ट्रैफिक में अपनी गाड़ियों में ही फंसे रहे. परेशानी की बात ये है कि आज भी मौसम कल जैसा ही रहेगा, जिसका मतलब है कि लोगों को आज भी महाजाम में फंसे रहने पड़ सकता है. हालांकि, अभी ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है. इस बीच गुरुग्राम के जाम का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि कैसे टैक्सी ड्राइवर ने 6 घंटे के ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद भी उनसे एक शिकायत तक नहीं की. उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ा.

दरअसल, सोमवार को गुरुग्राम के मुख्य नेशनल हाइवे-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक का रास्ता एक ट्रैफिक ट्रैप बन गया था. यहां सात से आठ किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई थी. लोग ऑफिस से घर लौटने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन सड़कों ने जैसे ठान लिया था कि आज लोगों का घर नहीं जाने देना है. नरसिंहपुर जैसे इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए थे.

गुरुग्राम में कई मल्टी नेशनल से लेकर टेक की अनेक कंपनियां हैं, जहां लाखों लोग काम करते हैं. इनमें से कई लोग रोजाना दिल्ली से गुरुग्राम का सफर तय करते हैं. सोमवार को जाम में फंसने के बाद अनेको कर्मचारी से लेकर अन्य लोग जब जाम में फंसे तो सबकी हालत खराब हो गई. सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज भी जाम में फंसी थीं. मगर उन्होंने जाम में फंसने के बाद अपना ऐसा अनुभव शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है.

दीपिका भारद्वाज का पोस्ट

दीपिका ने सोशल मीडिया x पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैंने गुरुग्राम से रैपिडो कैब बुक की थी. मेरी कैब के ड्राइवर सूरज मौर्या थे. हम जब 6 घंटे तक जाम में फंसे रहे तो उन्होंने कोई शिकायत तक नहीं की. बल्कि अपनी राइड को पूरा किया. मुझे सुरक्षित घर पहुंचाया. उन्होंने मुझे बहुत विनम्रता से कहा- मैडम, आप जो भी अतिरिक्त फेयर देना चाहें, दे दीजिए. फिर वो वहां से चले गए.

भारी से बहुत भारी बारिश होगी

वहीं, गुड़गांव के अधिकारियों ने भारी बारिश और आगे भी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूलों और कॉर्पोरेट कार्यालयों को मंगलवार को ऑनलाइन काम करने का निर्देश दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक आज यानी मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.