Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नीतीश के मंत्री अनीता देवी के गांव में मॉब लिंचिंग, बच्चे का शव मिलने के बाद महिला की पीट-पीट कर हत्या

35

बिहार सरकार के मंत्री अनीता देवी के गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. चार साल के एक बच्चे का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की पिटाई की जिसके बाद महिला की मौत हो गई. मामला रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव की है. यह गांव बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री अनीता देवी का है. गांव में डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अकाशी गांव के रहने वाले जग्गू सिंह का 4 वर्षीय बेटा लापता हो गया. परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन बच्चा नहीं मिला. बाद में बच्चे का शव गांव के ही दशरथ सिंह के घर के पास से मिला. दशरथ सिंह के घर के पास शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए.

महिला की पीट-पीटकर हत्या

आक्रोशित लोग दशरथ सिंह के घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने लगे. इस दौरान दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी की भी लोगों ने पिटाई कर दी जिसके बाद चिंता देवी बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है. वहां पुलिस को तैनात किया गया है. घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.