Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

बैकुंठपुर वनमंडल में 11 हाथियों का दल, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में 15 हाथी, एक युवक को कुचला

16

कोरिया: सूरजपुर वनमण्डल परिक्षेत्र के सलवा से 11 हाथियों का दल कोरिया जिले के बैकुंठपुर वनमंडल पहुंचा है. हाथी कांदाबाड़ी में विचरण कर रहे हैं. जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं.

हाथी के हमले से युवक की मौत

गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान विशुनपुर ग्राम निवासी फूलसाय पंडो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 11 हाथियों के दल ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे फूलसाय पंडो की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं. वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास कर रही है.

24 घंटे निगरानी के लिए टीम गठित

वनपरिक्षेत्र अधिकारी अजीत सिंह ने बताया, ”सूरजपुर से हाथी बैकुंठपुर वनमंडल में घुसे हैं. भोजन की तलाश में हाथी दिन में जंगल में रहते हैं और रात को जंगल से लगे गांवों और उनके आसपास खेतों में पहुंच रहे हैं.”

इस समय हाथियों का विचरण क्यों बढ़ा

वनपरिक्षेत्र अधिकारी बताते हैं कि इस समय धान की फसल की कटाई हो रही है. कुछ जगह धान खलिहानों में रखा है. भोजन की तलाश में हाथी दिन में जंगल में रहते हैं और रात को जंगल से लगे गांवों और उनके आसपास खेतों में धान खाने के लिए पहुंच रहे हैं.

वन विभाग की ग्रामीणों से अपील

वनपरिक्षेत्र अधिकारी अजीत सिंह ने ने बताया कि वन विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि यदि कहीं पर हाथी धान की फसल को खा रहे हैं तो उन्हें छेड़ने की कोशिश ना करें. नुकसान होने पर शासन प्रशासन की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा. वन विभाग की टीम लगातार मुनादी कर रही है. हाथी के संभावित रूट पर भी पहले से ही अलर्ट किया जा रहा है ताकि ग्रामीण सतर्क रहें.

गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में 15 हाथियों का दल

वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि 15 हाथियों का दल गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में विचरण कर रहा है. लेकिन रात में भोजन की तलाश में एक दो घंटे के लिए हाथी कछाड़ी गांव में पहुंच रहे हैं. वहां भी अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.