Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे...

बारिश के साथ होगी नए साल की शुरुआत, देश के कई इलाकों में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बरसेंगे बादल

43
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।नए साल में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के संपर्क में आएगा। इसका प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत में दिखाई देगा। इस कारण तटीय तमिलनाडु, उत्तर-पश्चिम व इससे सटे मध्य भारत में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में गिरा न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरपूर्वी एमपी, गुजरात और पंजाब के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री अधिक रहा।

उत्तर-पश्चिम व इससे सटे मध्य भारत में 30 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 के दौरान वर्षा का दौर आने की संभावना है।

यहां छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 30 दिसंबर से मौसम में बदलाव होगा। चार दिनों तक बारिश रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24, 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी यूपी में 25 से 27 दिसंबर, राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा।उत्तर-पश्चिम व इससे सटे मध्य भारत में 30 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 के दौरान वर्षा का दौर आने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.