Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्... Navrang Garba 2026 Dhamtari: 8 दिन और 8 अलग रंग, जानिए सिहावा रोड पर होने वाले इस भव्य आयोजन की पूरी... Bastar News: नए धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, तोयर गांव में केंद्र...

पवार परिवार में फिर बढ़ी हलचल! शरद पवार पहुंचे मुंबई तो सुनेत्रा पवार ने संभाला बारामती का मोर्चा; क्या है नई रणनीति?

35

महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद काफी बदल गई है. अजित के निधन से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की चर्चा होनी शुरू हो गई थी, लेकिन अब पवार परिवार में अलग तरह की तनातनी दिख रही है. विलय की बात अटकी हुई लग रही है. अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बारामती पहुंच गईं तो शरद पवार मुंबई चले आए.

अजित पवार के चाचा और बुजुर्ग नेता शरद पवार कल शनिवार को सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई नहीं आए थे. लेकिन NCP (SP) प्रमुख शपथ के चंद घंटे बाद रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए निकल गए. भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के 4 दिन बाद वह वापस लौटे.

कल मुंबई में थीं सुनेत्रा पवार

वहीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, जिन्होंने कल ही मुंबई में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, पवार परिवार के गृहनगर पुणे के बारामती लौट आईं.

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और एनसीपी के दोनों गुटों के आपस में विलय की बातचीत के बीच शरद पवार और सुनेत्रा की आपस में कोई बात हुई या नहीं. दोनों के बीच मुलाकात को लेकर कोई जानकारी नहीं है. शरद पवार का वैसे मुंबई में कोई तय कार्यक्रम नहीं है.

दिल्ली में शरद की बेटी सुप्रिया सुले

इस बीच शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले बजट सत्र में शामिल होने के लिए कल शनिवार को ही दिल्ली वापस आ गई थीं.

इससे पहले NCP (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कल शनिवार को यह दावा किया कि सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने को लेकर उनके पास “कोई जानकारी नहीं थी”. और यह भी दावा किया कि अजित पवार 12 फरवरी को NCP गुटों के बीच विलय की घोषणा करने वाले थे. साथ ही सीनियर पवार ने यह भी कहा कि अजित पवार की मौत की वजह से अब NCP (SP) और NCP के विलय की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है.

सुनेत्रा एनसीपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए कल मुंबई आईं और विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाम को लोकभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन शपथ से पहले अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने बारामती में अपने दादा शरद पवार के आवास गोविंदबाग में मुलाकात की. इस दौरान सुप्रियाय सुले, NCP (SP) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.