Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

पवार परिवार में फिर बढ़ी हलचल! शरद पवार पहुंचे मुंबई तो सुनेत्रा पवार ने संभाला बारामती का मोर्चा; क्या है नई रणनीति?

36

महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद काफी बदल गई है. अजित के निधन से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की चर्चा होनी शुरू हो गई थी, लेकिन अब पवार परिवार में अलग तरह की तनातनी दिख रही है. विलय की बात अटकी हुई लग रही है. अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बारामती पहुंच गईं तो शरद पवार मुंबई चले आए.

अजित पवार के चाचा और बुजुर्ग नेता शरद पवार कल शनिवार को सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई नहीं आए थे. लेकिन NCP (SP) प्रमुख शपथ के चंद घंटे बाद रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए निकल गए. भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के 4 दिन बाद वह वापस लौटे.

कल मुंबई में थीं सुनेत्रा पवार

वहीं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, जिन्होंने कल ही मुंबई में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, पवार परिवार के गृहनगर पुणे के बारामती लौट आईं.

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और एनसीपी के दोनों गुटों के आपस में विलय की बातचीत के बीच शरद पवार और सुनेत्रा की आपस में कोई बात हुई या नहीं. दोनों के बीच मुलाकात को लेकर कोई जानकारी नहीं है. शरद पवार का वैसे मुंबई में कोई तय कार्यक्रम नहीं है.

दिल्ली में शरद की बेटी सुप्रिया सुले

इस बीच शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले बजट सत्र में शामिल होने के लिए कल शनिवार को ही दिल्ली वापस आ गई थीं.

इससे पहले NCP (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कल शनिवार को यह दावा किया कि सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने को लेकर उनके पास “कोई जानकारी नहीं थी”. और यह भी दावा किया कि अजित पवार 12 फरवरी को NCP गुटों के बीच विलय की घोषणा करने वाले थे. साथ ही सीनियर पवार ने यह भी कहा कि अजित पवार की मौत की वजह से अब NCP (SP) और NCP के विलय की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है.

सुनेत्रा एनसीपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए कल मुंबई आईं और विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाम को लोकभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन शपथ से पहले अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने बारामती में अपने दादा शरद पवार के आवास गोविंदबाग में मुलाकात की. इस दौरान सुप्रियाय सुले, NCP (SP) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.