Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक, PM मोदी नेताओं को दी अति आत्मविश्वास में न आने की सलाह

19

 नई दिल्ली। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आज अंतिम दिन था। आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात की।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने बंद कमरे पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव तैयारियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से आने वाले तीन महीनों में सरकार के कामकाज का जमकर प्रचार करने को कहा।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक

शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री मोदी बैठक में पहुंचे, तब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य था कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत से अतिआत्मविश्वास में न आ जाएं। हम 12 महीने 24 घंटे जनता के बीच में काम करने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ऐसे में अभी भी जमीन पर रहकर काम करना है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर करीब साढ़े 5 घंटे तक बैठक हुई।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। तीनों ही राज्यों में पार्टी ने किसी का चेहरा घोषित न कर पीएम मोदी को आगे कर चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में मोदी की गारंटी बाकी सभी मुद्दों पर भारी पड़ गई थी। ऐसे में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.