Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्...

अमेरिका का बड़ा दावा, गुजरात आ रहे इजरायली जहाज पर ईरान ने किया ड्रोन से हमला

30

वाशिंगटन/नई दिल्ली। भारत आ रहे इजरायली व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर अरब सागर में भारतीय तट के पास हुए ड्रोन हमले का विवाद बढ़ गया है। अब अमेरिका ने दावा किया है कि यह हमला ईरान से किया गया था।

बता दें, ड्रोन से हमले के बाद लाइबेरिया के झंडे लगे इस जहाज के एक हिस्से में आग लग गई थी। अच्छी बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्य सुरक्षित हैं, इनमें से 21 भारतीय हैं। यह घटना इजरायल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज करने के दौरान सामने आई है।

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘जहाज पर ईरान से एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन से हमला किया गया।

सोमनाथ से 200 समुद्री मील दूर था जहाज

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (यूकेएमटीओ) के मुताबिक, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से 200 समुद्री मील (लगभग 370 किमी) दूर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में इजरायली जहाज में ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद आग लग गई।

यह एक इजरायली व्यापारिक जहाज है, जिसमें कच्चा तेल सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरु लाया जा रहा था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया। जहाज व उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत उसकी सुरक्षा के लिए भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.