Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...

एक बार फिर कोरोना पसार रहा अपने पाँव, बीतें 24 घंटे में मिले 752 नए मामले

42

COVID-19: दुनिया समेत भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। देश के कई राज्यों में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं, जो 21 मई के बाद से सबसे ज्यादा है। वहीँ दूसरी ओर केरल में सबसे ज्यादा ((266) मामले सामने आए है। जिसमें 4 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3,000 से ज्यादा हो गया है।

नए वेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी

दरअसल, नए वेरिएंट JN.1 को देखते हुए बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन केरल में 266, कर्नाटक में 70, महाराष्ट्र में 15, तमिलनाडु में 13 और गुजरात में 12 नए मामले सामने आए हैं। केरल में 2 और राजस्थान कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5,33,332 हो गया है। हालांकि, इस दौरान 325 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में अब सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक

गौरतलब है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पिछले 4 हफ्तों में दुनियाभर में कोरोना के मामले 52 प्रतिशत बढ़े हैं। इस दौरान 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। इन 4 हफ्तों में बीते 28 दिनों के मुकाबले मौतें भी 8 प्रतिशत बढ़ गई हैं। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। WHO का कहना है कि वो लगातार JN.1 वेरिएंट पर नजर बनाए हुए है।

आपको बता दें, , JN.1 ओमिक्रॉन वेरिएंट के BA.2.86 सब-वेरिएंट से निकला है। इसकी स्पाइक प्रोटीन में 41 म्यूटेशन हैं, इसलिए JN.1 को संक्रामक माना जा रहा है। इसका पहला मामला 25 अगस्त को यूरोप के लग्जमबर्ग में सामने आया था। वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में पहले की तरह हल्का बुखार, खांसी, नाक बंद होना, गले में खराश, नाक बहना, सिर दर्द और पेट में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.