Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ... Jamshedpur Police Action: उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में बड़ा पर्दाफाश, 5 लाख में हुई थी डील; मु... Jharkhand Political News: स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी गई अंतिम विदा, पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुआ... Bokaro News: 75वीं राष्ट्रीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बोकारो के संतोष बोबंगा ने जीता सिल्व... Ranchi Police Action: 11 एटीएम कार्ड और सिम के साथ साइबर ठग गिरफ्तार, खादगढ़ा बस स्टैंड के पास हुई क...

इस गांव में 13 दिन बाद मनी ईद…गर्व से ऊंचा हो गया लोगों का सिर

56

पूरे देश में 11 अप्रैल को ईद मनाई गई, जबकि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 13 दिनों के बाद ईद जैसा शानदार जश्न मानाया गया. इस जश्न की वजह थी, गांव के सिर को फक्र से ऊपर करने वाली गांव की बेटी साइमा, जिन्होंने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 165वीं रैंक लाकर सभी को खुश कर दिया है. साइमा की इस सफलता से उनके माता-पिता और कुछ खास दोस्त काफी खुश हैं. रिजल्ट आने के बाद साइमा अपने गांव उसिया पहली बार पहुंची हैं.

गांव, कस्बे और राज्य का नाम रोशन करने वाली साइमा जब पहली बार अपने गांव पहुंची तो उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. साइमा की इस सफलता से उनके आस पास के इलाके के युवा काफी प्रेरित हैं. साइमा की सफलता ने बहुत से युवाओं को हौसला दिया है, कि वह भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हो सकते हैं. बस जरूरत है तो सिर्फ पूरे लगन और सच्ची मेहनत के साथ पढ़ाई करने औरपरीक्षा के डिमांड को समझने की.

पिता को था अपनी बेटी पर पूरा विश्वास

साइमा के पिता सिराज खां ने बताया कि वह जिस तरह लगन मेहनत के साथ तैयारी कर रही थी उन्हें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था कि एक न एक दिन उसे कामयाबी जरूर मिलेगी. आज उनकी बेटी को कामयाबी मिल गई. उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है.

उसिया गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने बताया कि समाज में बेटियों की तरक्की दो परिवारों की तरक्की है. गांव की बेटी सामा खान गांव की लड़कियों के लिए मिसाल बनी हैं. उनके अंदर भी यह जज़्बा कायम होगा कि हम भी बेहतर शिक्षा लेकर अपने परिवार का नाम रौशन करें. बहुत समय लगा ऐसी खुशखबरी सुनने में एक सदी के बाद इतनी बड़ी खुशी हम सभी गांव के लोगों को मिली है. सबने बेटी के कामयाबी पर जश्न मनया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.