Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शराब घोटाला केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को ED का समन, 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

25

नई दिल्ली। शराब घोटाला केस में दिल्ली सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब इस मामले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशायल ने उन्हें समन भेज रहा है, लेकिन अरविंद एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। अब ईडी ने तीसरा समन जारी कर दिया है और सीएम केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने को कहा है। बता दें मुख्यमंत्री विपश्यना के लिए होशियारपुर में हैं। यहां 10 दिनों तक साधना में रहेंगे। इससे पहले 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।

होशियारपुर में विपश्यना केंद्र गए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते बुधवार को विपश्यना के लिए गए थे। वह होशियारपुर के महिलवली गांव स्थित धम्म ध्वज विपश्यना केंद्र में 10 दिन रहेंगे। केजरीवाल 30 दिसंबर तक विपश्यना कार्यक्रम में रहेंगे। इस कारण 21 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशायल सामने पेश नहीं हुए थे। उन्हें ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में गुरुवार को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

16 अप्रैल को ईडी ने की थी पूछताछ

यह दूसरी बार है ईडी के समन पर सीएम अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए। दिल्ली के शराब घोटाले में इस साल 16 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशायल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछताछ की थी। एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए 2 नवंबर को समन जारी किया। हालांकि पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में बिजी होने के हवाला देकर ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.