Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- चुनाव के पहले आया था आज फिर आशीर्वाद लेने आया हूं

47

अनूपपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात सड़क मार्ग से नर्मदा उद्गम पवित्र नगरी अमरकंटक सपत्नी पहुंचे। अमरकंटक दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के पहले मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने आए थे। चुनाव में मिली भारी जीत के बाद एक बार फिर वह अमरकंटक पहुंचे और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की लेकिन इस बार चौहान मुख्यमंत्री नहीं है।

नर्मदा मैया की गोद में पला हूं

यहां पर चौहान ने कहा कि नर्मदा मैया की गोद में पला हूं, बड़ा हुआ हूं और मां की कृपा से लोक सेवा के काम किए हैं। मैं विधानसभा चुनाव के पहले भी यहां आया था और मां के चरणों में प्रार्थना की थी कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए और प्रधानमंत्री की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने।

काम में निरंतरता बनी रहे और बेहतर काम हों

भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है,तो मैं उस समय संकल्प किया था कि दोबारा मां के चरणों में प्रणाम करने आऊंगा। आज मां की पूजा अर्चना मां के चरणों में आकर की। और यह प्रार्थना भी की है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति और विकास लगातार करता रहे। जनकल्याण के काम सब बहुत अच्छे ढंग से होते रहें और प्रदेश को बहुत ऊंचाइयों तक ले जाएं। क्योंकि प्रदेश का विकास निरंतर जारी रहता है। लोक कल्याण कारी विकास दोनों के काम में निरंतरता बनी रहे और बेहतर काम हों।

नई सरकार इन संकल्पों को पूरा करेगी

संकल्प पत्र में जनता को जो वचन दिए हैं वह पूरे हों चुनाव के दौरान मैं भी जनता के बीच जाकर कई संकल्प व्यक्ति किए थे। चाहे वह माता- बहनों, बेटियों, भांजे- भांजियों और किसानों के संबंध में हों या विकास के बाकी काम के संबंध में हों। जैसे हमने यहीं तय किया था कि नर्मदा लोक बनेगा, यह सारे संकल्प पूरे हों। नई सरकार इन संकल्पों को पूरा करेगी। मैं पूरी तरह से सहयोगी रहूंगा और जब जरूरत पड़ेगी तो सरकार का ध्यान भी दिलाऊंगा।

जनता से मेरे नाते भाई और मामा के हैं

प्रदेश के सेवक के नाते मैं जनता से मेरे नाते भाई और मामा के हैं। भाई और मामा के नाते परमानेंट होते हैं।उनके पदों से कोई संबंध नहीं होता। मैं अपने भाइयों- बहनों की सेवा में निरंतर लगा रहूंगा क्योंकि पूरा प्रदेश हमारा परिवार है।और उस परिवार की मां है नर्मदा मैया। हमारा पूरा परिवार सुखी रहे, आगे बढ़ता रहे। मैं भी अपने पूरे परिवार और प्रदेश की सेवक के नाते सेवा करता रहूंगा।यही मां की कृपा बनी रहे।

मुख्यमंत्री भावुक नजर आए

कार से नीचे उतरने के बाद श्री चौहान कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर स्थानीय महिलाएं मुख्यमंत्री से लिपटकर रोईं भी, मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक के हॉलीडे विश्रामगृह चले गए। अमरकंटक आगमन की सूचना मिलने पर नगर व आसपास क्षेत्र के ग्रामीण तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारी ठंड के बावजूद अमरकंटक पहुंच गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार करते रहे। रात करीब आठ बजे डिंडोरी मार्ग से श्री चौहान अमरकंटक पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.