Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे ... गहरे संकट में फंसी स्पाइसजेट एयरलाइन, डीजीसीए ने जारी किया सख्त कारण बताओ नोटिस और मांगा 7 दिन में ज... शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट और ट्रेलर को लेकर सामने आया बड़ा ... देवउठनी एकादशी के साथ ही शुरू हुआ शहनाइयों का मौसम, नवंबर और दिसंबर 2026 में विवाह के लिए बन रहे हैं... पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, केएल राहुल के शतक की बदौलत भारत को मिली 118 रनों... सहारनपुर सर्किट हाउस में यूपी पुलिस की बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्द... हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल को उन्हीं के ड्राइवर ने मारी गोली, पुलिस ने आरोप... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभा... अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ...

राजभवन के सामने खुद आपना मुंह काला करेंगे निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी बरैया, ये है असली वजह

40

दतिया। बड़बोलापन खुद के अपमान का कारण बन सकता है। ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के साथ। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई मंचों से कहा था कि भाजपा को पचास से भी कम सीटें मिलेंगी। इससे ज्यादा मिलीं तो वह अपना मुंह काला करेंगे। मतगणना के बाद भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही चर्चा थी कि वह अपनी चुनौती कब स्वीकार करेंगे।

खुद अपना मुंह करेंगे काला

मंगलवार को कांग्रेस विधायक ने सामने आकर कहा कि वह सात दिसंबर को दोपहर दो बजे राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे। बरैया का कहना है कि चुनाव बैलेट पेपर से होता तो भाजपा को इतनी सीटें कभी नहीं मिल सकती थीं। बैलेट पेपर में निशान लगाते समय स्पष्ट रहता है लेकिन र्वएम में कुछ भी संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा को उन्होंने चुनाव हरवाया है। वर्ष 2020 के भांडेर उपचुनाव में प्रचार के दौरान गृहमंत्री ने सिंधिया और शिवराज के सामने मुझे गाली दी थी। जिसका बदला मैंने ले लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.