Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

Kartik Amavasya 2023: कब है साल 2023 की आखिरी अमावस्या, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व

85

इंदौर।  हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। दिसंबर 2023 में साल की आखिरी अमावस्या होगी। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या 12 दिसंबर को है। अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष लाभ मिलता है। अमावस्या के दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए। इस दिन विधिवत आराधना के साथ उपाय करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

कार्तिक अमावस्या तिथि 2023

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 दिसंबर को सुबह 6.24 बजे शुरू होकर 13 दिसंबर को सुबह 5.01 बजे समाप्त होगी।

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023

पंचांग के अनुसार, इस दिन धृति योग बनेगा। यह योग शाम 06.52 मिनट तक रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का समय सुबह 5.15 बजे से सुबह 6.09 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा।

क्या है कार्तिक अमावस्या महत्व?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान, सूर्य देव, देवराज इंद्र और पितरों को समर्पित है। इस दिन पवनपुत्र की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। यह भी मान्यता है कि इस दिन दान करने से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.