Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

घर में दोस्त की हत्या करने वाली महिला को उम्रकैद

27

गुना। एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी महिला मित्र को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस प्रकरण में महिला को अपने पुरुष साथी को घर बुलाकर हत्या का दोषी पाया और सजा सुनाई। इसके साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह है मामला

सहायक मीडिया प्रभारी मयंक भारद्वाज एडीपीओ राघौगढ़ ने बताया कि मामला पांच मार्च 2021 का कर्नलगंज क्षेत्र का है, जब आरोपित रानी कुशवाह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर फैजान मुसलमान आया था, जबकि वह ऊपर मकान पर थी। उसके कमरे में फैजान ने दुपट्टा से फांसी लगा ली। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। इधर, जांच के दौरान मालूम चला कि रानी की करीब छह-सात माह पहले फैजान से मित्रता हुई थी। रात को वह महिला के घर ही रुक जाता था, लेकिन रानी के घूमने जाने से दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था।

वारदात से पहले दोनों में हुआ था विवाद

जांच में सामने आया कि वारदात के एक दिन पहले भी उन दोनों के बीच विवाद हुआ था। पांच मार्च को रानी कुशवाहा ने फैजान के सोने के बाद कमरे में गला दबाकर एवं कैंची से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। इसके साथ ही कमरे और मृतक के कपड़ों पर लगे खून को पानी से साफ कर दिया। इधर, पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी महिला को उक्त सजा सुनाई है। उक्त प्रकरण में पैरवी मनीष शर्मा एडीपीओ गुना द्वारा हजारीलाल बैरवा डीपीओ गुना के मार्गदर्शन में की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.