Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शासकीय अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, कड़कड़ाती ठंड में खाली बोरियों का सहारा लेने मजबूर हुए मरीज

30

धीरे-धीरे ठण्ड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शासकीय अस्पताल मे ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं होने से भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं को रात में ओढ़ने के लिए कंबल नहीं देते औऱ ना ही 6 दिनों से पलंग पर बिछाने की चादर बदली गई है। अस्पताल प्रबंधन अपनी इस कमी को छिपाने के लिए मरीजों पर ही कंबल चादर चुरा ले जाना का आरोप लगा देता है, लेकिन खुद की गलती नहीं देखता। बता दें कि विगत तीन दिनों से ठिठुरा देने वाली सर्दी पड़ रही है। जिससे रात का पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं बदलते मौसम में जिला अस्पताल के व्यवस्थाएं चरमराने लगी है। महिला वार्ड में 6 दिन से भर्ती मरीजों को कंबल और चादर नहीं दिए गए हैं। सर्दी से बचाव के लिए लोग अपने घरों से या अन्य तरीके से व्यवस्था करके काम चला रहे हैं।

निजी कपड़े से ले रहे सहारा

आपको बता दें कि सर्दी के तेवर तीखे होते ही जिला अस्पताल में भर्ती होने वालो की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। नए भर्ती होने वालों को सर्दी से बचाव के लिए पलंग पर बिछाने और ओढ़ने के लिए घर या बाजार से कंबल और चादर आदि की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बीते 6 दिनों के दौरान दूर दराज गांवों से आकर भर्ती हुई महिलाओं को कंबल औऱ चादर नहीं दिए गए। ऐसे में पलंग का ठंडा कवर परेशानी बढ़ा देता है। इससे बचाव के लिए किसी ने खाद की खाली बोरियों की पाल बिछाई है तो किसी ने निजी कपड़े बिछाए हैं।

वहीं रोगियों के साथ देखभाल के लिए एक-एक परिजन भी आते हैं। ऐसे में घर से लाए कपड़े, कंबल रोगी उपयोग करता है, तब परिजन सर्दी में रात भर ठिठुरते हैं। ठंडा फर्श तकलीफ बढ़ा देता है। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में कंबल पर्याप्त मात्र मे उपलब्ध है जिन मरीजों को आवश्यकता रहती है उनको स्टॉफ नर्स कंबल देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.