Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव... Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क...

चीनी हैकर्स ने दो मैसेजिंग ऐप का बनाया क्लोन, चुरा रहे डेटा

28

नई दिल्ली। मोबाइल पर मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चीनी हैकर्स ने पापुलर मोबाइल मैसेजिंग ऐप सिग्नल और टेलीग्राम का क्लोन ऐप बना लिए हैं। इनके नाम देखने में हूबहू असली ऐप जैसे ही लगते हैं, लेकिन असल में ये स्पाइवेयर से इन्फेक्टेड होते हैं जो मोबाइल में डाउनलोड होती है सारी पर्सनल जानकारियां चुरा लेते हैं।

देश के साइबर रिसर्चर ने चीन के ऐसे फर्जी मोबाइल ऐप की पहचान कर ली है। यह असली मोबाइल मैसेजिंग ऐप के क्लोन की तरह काम करते हैं। यहां तक की इनका डिजाइन भी असली ऐप की तरह की होता है, जिससे इसका इस्तेमाल करने वालों को पता भी नहीं चलता कि जिससे वो मैसेज भेज रहा है वो फर्जी ऐप है।

मोबाइल से चुरा रहे सारी पर्सनल जानकारी

चीनी हैकर्स द्वारा बनाए गए बैडबाजार ऐप में स्पाइवेयर है, यह सिग्नल और टेलीग्राम की हूबहू नकल है। यह ऐप मोबाइल से पर्सनल जानकारी चुराकर हैकर्स तक पहुंचा देते हैं। साइबर सिक्युरिटी रिसर्चर ने बताया कि ऐप का लोगो भी बिल्कुल ओरिजनल मैसेजिंग ऐप की तरह है।

स्पाइवेयर ऐप इस तरह चुराता है मोबाइल से जानकारी

हैकर्स स्पाइवेयर ऐप का उपयोग मोबाइल का डेटा चुराने के लिए करते हैं। यह ऐप मोबाइल की कान्टैक्ट लिस्ट, गूगल अकाउंट, काल लाग सहित कई पर्सनल जानकारी चुरा लेता है। रिसर्चर की रिपोर्ट के अनुसार स्पायवेयर मोबाइल ऐप के फीचर ने अब तक 13,953 मोबाइल को इन्फेक्टेड किया है। इसके साथ ही ये पिन नंबर हैकर को भेज देता है जिससे मैसेजिंग ऐप का कही से भी एक्सेस मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.