Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय के कैबिनेट का विस्तार, 9 विधायकों ने ली शपथ, 5 नए चेहरे बने मंत्री

20

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में आज विष्‍णुदेव सरकार के कैबिनेट का पहली बार विस्तार हुआ। जिसमें आज 4 नए मंत्री शामिल हुए। वहीं कुछ पुराने मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह सुबह साढ़े 11 बजे शुरु हुआ। कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद सीएम विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में वे राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद 23 दिसंबर को रायपुर लौटेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि इसके बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

इन 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…

राम विचार नेताम
ओ पी चौधरी
बृजमोहन अग्रवाल
दयाल दास बघेल
केदार कश्यप
श्याम बिहारी जयसवाल
लक्ष्मी राजवाड़े
टंकराम वर्मा
लखन लाल देवांगन

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण के विधायक हैं। कुशल राजनीतिक कर 15 साल मंत्री रहे। वे सबसे ज्यादा अनुभवी है। राम विचार नेताम आदिवासियों में सुलझे हुए नेता मंत्री व राज्यसभा सांसद रहे। दयाल दास बघेल एससी वर्ग के बड़े नेता रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। केदार कश्यप बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग का बड़ा चेहरा रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं इन्हें फिर मौका दिया गया। ओपी चौधरी इसके पूर्व इस कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं और प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं। श्याम बिहारी जायसवाल कलार समाज से हैं प्रदेश में सामाजिक समीकरण बैठाने के चक्कर में इनको मंत्री बनाया गया। लक्ष्मी राजवाड़े राजवाड़ा समाज के तेज तारक महिला नेत्री है और अच्छी छवि के कारण इनको मंत्री बनाया जा रहा है। लखन लाल देवांगन का मंत्री को हराने से कद बढ़ा। पहली बार देवांगन समाज को मंत्री बनाया जा रहा है। टंक राम वर्मा कुर्मी समाज से हैं। एक प्रतिनिधित्व देने के तहत मंत्री बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री और बनाए जाने हैं। आज 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.