Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ...

MP Voter List: लोकसभा चुनाव के लिए छह जनवरी से तैयार की जाएगी मतदाता सूची

49

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची छह जनवरी से तैयार की जाएगी। 22 जनवरी तक सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इनका निराकरण करके आठ फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके संबंध में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पहले सभी जिले लंबित प्रकरणों का निराकरण करें।

सूची में दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम नहीं होने चाहिए। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से अधिक है, वहां सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजें। साथ ही जहां पर मतदान भवन जीर्णशीर्ण है, उनकी जगह पर दूसरा मतदान केंद्र बनाए जाने का भी प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

छह जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन के साथ नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आठ फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 13 और 20 जनवरी को लगाए जाएंगे।

जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है, वे युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही जो युवा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.