Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हाई कोर्ट ने तीन भाइयों की फांसी की सजा को अंतिम सांस तक उम्रकैद में बदला, दोहरे हत्याकांड का मामला

30

जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजय पाल व न्यायमूर्ति बीके द्विवेदी की युगलपीठ ने दोहरे हत्याकांड मामले में तीन भाइयों जबलपुर निवासी विनय कुशवाहा, रवि कुशवाहा व राजा कुशवाहा को मिली फांसी की सजा को अंतिम सांस तक उम्रकैद में बदल दिया। कोर्ट ने आरोपितों की आयु व उनमें सुधार व पुनर्वास की संभावना को देखते हुए आदेश पारित किया। यह मामला जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाई वर्ष पूर्व नाली के मामूली विवाद पर दंपति की हत्या के अलावा तीन अन्य के ऊपर प्राणघातक हमले के आरोप से संबंधित था।

ये है पूरा मामला

अभियोजन के अनुसार सांई कालोनी निवासी गोलू कुशवाहा का पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार विनय कुशवाहा से नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। 14 जून, 2021 को गोलू अपने घर पर रात्रि करीब ग्यारह बजे खाना खा रहा था। उसी दौरान आरोपित पड़ोसी विनय कुशवाहा, रवि कुशवाहा व राजा कुशवाहा बाउंड्री कूदकर गोलू के घर अंदर जा घुसे। उन्होंने पत्नी रुचि पर चाकू से हमला कर दिया और उसके बाद उसके बेटे प्रतीक पर भी चाकू से हमला किया।

गोलू का भाई पुष्पराज व उसकी पत्नी नीलम बीच-बचाव करने आये तो आरोपितों ने उन पर भी चाकू व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टरों ने पुष्पराज तथा उसकी पत्नी नीलम को मृत घोषित कर दिया।

तीनों आरोपितों को फांसी की सजा

पुलिस ने मामले में हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर सेशन कोर्ट ने तीनों आरोपितों को फांसी की सजा सुना दी थी। साथ ही मृत्युदंड की पुष्टि के लिए उक्त प्रकरण हाई कोर्ट भेजा गया था। इसके अलावा सजा के विरुद्ध आरोपितों की ओर से अपील भी दायर की गई थी।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि आरोपितों की आयु 35, 24 व 23 वर्ष है। उन्होंने एकराय होकर दो परिवारों पर हमला किया और किसी तरह का पश्चाताप नहीं किया। वे निचले व मध्यम तबके के हैं। समाज को भयभीत करने की मंशा से जघन्य अपराध किया। उनके सुधार व पुनर्वास की संभावना से मना नहीं किया जा सकता। लिहाजा, फांसी की सजा को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास में बदला जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.