Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

यूट्यूबर Manish Kashyap को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, फर्जी वीडियो मामले में मिली जमानत

102

पटनाः बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कोर्ट ने फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप को जमानत दे दी है। मनीष के वकील ने जमानत मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल मनीष पटना की बेउर जेल में बंद हैं।

बता दें कि मनीष कश्यप पर बिहारी के प्रवासी मजदूरों की तमिलनाडु में निर्मम हत्या दिखाने वाले वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। इस मामले में मनीष को कई बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया था लेकिन वो पुलिस के समक्ष नहीं आए। बाद में उन्होंने बेतिया के जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया।

मनीष के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी दर्ज है प्राथमिकी
वहीं इसी से जुड़े मामले में मनीष को जमानत मिली है। हालांकि, जेल से बाहर आने के लिए मनीष कश्यप को अभी कई प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनके विरुद्ध दूसरे राज्यों में भी प्राथमिकी दर्ज है। बता दें कि मनीष कश्यप के खिलाफ अकेले बेतिया जिले में ही तकरीबन 7 मामले दर्ज हैं, जिसमें भाजपा विधायक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के अलावा बैंक मैनेजर के साथ मारपीट का भी आरोप है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.