Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

Skin Care In Winter: सर्दियों में त्वचा हो जाती है सूखी, तो इन बातों का रखें ध्यान

45
यह बात त्वचा रोग विशेषज्ञ व सहायक प्राध्यापक- एमजीएम मेडिकल कालेज डा. प्रीतिका डी. माथुर ने कही। वह बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में सर्दियों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं और समाधान पर पाठकों के सवालों के जवाब दे रही थी। साथ ही कहां कि कुछ लोग शादी के कुछ समय पहले ही त्वचा का इलाज करवाते हैं, लेकिन उन्हें छह माह पहले यह इलाज शुरू कर देना चाहिए। यह त्वचा के लिए बेहतर होता है। अच्छी त्वचा के खानपान में ड्रायफ्रूट और सब्जियों का सेवन करें। नहाने में हमेशा माइल्ड साबुन का उपयोग करें।

पाठकों द्वारा पूछे गए सवाल और उनके जवाब-

सवाल- मुझे मुहासों की समस्या है। डाक्टर ने सर्जरी के लिए कहा है, लेकिन वह बहुत महंगी है। इसके लिए कोई विकल्प है ? – राजेश, इंदौर

जवाब- यदि किसी डाक्टर ने सर्जरी के लिए कहा है तो परेशानी देखकर ही कहा होगा। एक बार एमवाय अस्पताल आकर दिखा सकते हैं। यदि कुछ विकल्प होगा तो पता चल पाएगा।

सवाल- इन दिनों हाथ-पैर और होठ फटने की समस्या अधिक होती है, क्या करें? – राजेश अग्रवाल (देवास), नृसिंह कुंडलवाल (अन्नपूर्णा रोड), बलवंत सिंह

जवाब- ठंड के दिनों में सूखी त्वचा के कारण यह परेशानी होती है। हाथ-पैर और होठ फटने से बचाव के लिए गुनगुने पानी से नहाएं। बाहर निकलें तो इन चीजों को कवर कर निकलें, क्योंकि धूल से भी यह समस्या हो सकती है। जब भी हाथ धोएं, उसके बाद माइश्चराइजिंग क्रीम भी लगाना चाहिए।

सवाल- त्वचा में सूखापन न रहे इसके लिए नारियल के तेल को नहाने के पहले या नहाने के बाद लगाएं ? – भागीरथ शर्मा, इंदौर

जवाब- नारियल के तेल को हमेशा नहाने के बाद ही लगाना चाहिए। सरसों का तेल लगाने से बचना चाहिए। कई लोग नारियल तेल में कपूर मिलाते हैं, लेकिन वह त्वचा के लिए हानिकारक होता है।

सवाल- मुझे 12 महीने ही सूखी त्वचा की समस्या बनी रहती है। कुछ तेल का खाने पर पींपल्स हो जाते हैं। क्या करें? – सैनम जैन, इंदौर

जवाब- इससे बचाव के लिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक मात्रा में पानी पीएं, खानपान में पौष्टिक आहार शामिल करें। वहीं जंक फूड और डेरी प्रोडक्ट का सेवन कम करें। इससे पींपल्स की समस्या होती है।

सवाल- डेंड्रफ अधिक होने लगा है। क्या करें? – सिद्धि, इंदौर

जवाब- इस मौसम में डेंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए हर दो दिन में शैंपू का उपयोग करना चाहिए। वहीं धूप में अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए।

सवाल- इस मौसम में पूरे शरीर में खुजली चलती है। इससे कैसे बचाव करें? – हीरालाल, हुकुमचंद कटारिया, अनिल कुछालिया, ओमप्रकाश नाईक

जवाब- इससे बचाव के लिए अधिक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। धूप में यदि हम जा रहे हैं तो सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को ऊनी कपड़े के कारण भी यह समस्या होती है।

सवाल- मेरे शरीर में मस्से हो रहे हैं। क्या लेजर के अलावा इसका कोई इलाज है? – एसएस धनवार, तुलसी नगर

जवाब- मस्से के लिए लेजर के अलावा भी कम खर्च वाले विकल्प होते हैं। वहीं मस्से कई प्रकार के होते हैं, जिसका इलाज विशेषज्ञ देखने के बाद ही कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.