Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

‘बहनों-भांजियों से मेरे संबंध बने रहेंगे’..! दिल्ली दौरे से पहले बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह, मंत्रिमंडल को लेकर दिया ये बड़ा बयान

51

भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो गया है। इसी बीच मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिन दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा वहीं रुके हुए है।

 मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का ये दौरा अहम माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शिवराज राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के बुलावे पर दिल्ली जा रहे है। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी। जिसके बाद मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। बता दें कल प्रदेश के सभी नेताओं ने नड्डा और शाह से मुलाकात की थी।

दौरे से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बयान आया सामने

दिल्ली दौरे से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बयान सामने आया है। शिवराज सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आईबीसी24 से रूबरू होकर कहा कि मैंने सालों जनता की सेवा की है, मुझे संतोष और गर्व है। एक राज्य के नागरिक के नाते यही इक्षा है कि मोहन यादव के नेतृत्व में मुझसे बेहतर काम हो। इसलिए मैं आने वाले मत्रिमण्डल को शुभकामनाएं देता हूँ। इसी के साथ सहयोग करूंगा।

शिवराज सिंह ने कहा कि विधायक दल के नेता वो भी मेरा नेता है। पूरी सक्रियता के साथ विधायक के तौर पर काम करूंगा। पार्टी जो जिम्मदारी देगी वो मैं करूंगा। बहनों भांजियों से मेरे संबंध बने रहेंगे। सबसे पहले हमारा लक्ष्य 29 सीटें जीतना लक्ष्य है। इसके बाद दिल्ली दौरे पर शिवराज सिंह ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.