Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बागेश्वर धाम के प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर ले गए बदमाश, मामला दर्ज

26

छतरपुर : छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरया निवासी युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर तीन अज्ञात लोग उसका ट्रैक्टर चोरी करके ले गए। बताया गया है कि तीनों अज्ञात युवक ट्रैक्टर चालक को भाड़ा देने की बात कहकर अपने साथ लेकर गए थे और इसके बाद रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। जहां अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

36 वर्षीय पीडि़त तुल्ली (पुत्र कटुआ प्रजापति) निवासी ग्राम पथरया ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसके पास नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर नंबर MP 16 AC 6965 था। 13 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे वह घोड़ापुरवा तिगैला पर जुताई कर रहा था, तभी तीन व्यक्ति एक मोटरसाईकिल से आये और भाड़े पर ट्रैक्टर ले चलने के लिए कहा। उक्त लोगों ने कहा था कि उन्हें बागेश्वर धाम से ग्राम उमरया तक कुछ सामान ले जाना है जिसके लिए ट्रैक्टर की जरूरत है। अच्छा भाड़ा मिलने पर तुल्ली उनके साथ चला गया। इसके बाद बागेश्वर धाम में उक्त तीनों में से एक व्यक्ति ने तुल्ली को प्रसाद दिया, जिसे उसने खा लिया और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। जब तुल्ली को होश आया तो उसका ट्रैक्टर-ट्राली गायब था। स्थानीय लोगों से मदद लेकर तुल्ली ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और राजनगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तुल्ली की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.