Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

गिरिराज सिंह की हिंदुओं से अपील, कहा- ‘हलाल’ मांस खाकर खुद को भ्रष्ट न करें, बल्कि ‘झटके’ का मांस खाएं

45

बेगूसराय: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ ‘झटके’ का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना ‘धर्म’ भ्रष्ट नहीं करेंगे।

“हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट न करें हिंदू”
पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “(जानवर को वध करने का)हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) ‘बलि’ देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।” उन्होंने ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत बताई जहां पशु का वध झटके के जरिए हो और केवल झटका मांस बेचने वाली दुकानें हों।

कुछ हफ्ते पहले, गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उन खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिन पर “हलाल” लेबल लगा हो। एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने संसद में हालिया सुरक्षा चूक मामले पर देर से प्रतिक्रिया देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। भाजपा नेता ने सुरक्षा में सेंधमारी को बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जोड़ने के लिए गांधी की आलोचना की। सिंह ने दावा किया, “ यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के प्रति सहानुभूति जताई हो। पहले भी, उन्होंने उन लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी जिन्होंने जेएनयू परिसर के अंदर राजद्रोही नारे लगाए थे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.