Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

22 साल की छात्रा दिव्यांशी की दर्दनाक मौत, गाड़ी को टो कर ले जा रही क्रेन से टकराया सिर

49

नोएडा:  ग्रेटर नोएडा में ‘टो ट्रक’ की क्रेन से कथित रूप से सिर टकराने के बाद एक कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब उसकी खराब हो गई कार को ‘टो ट्रक’ की मदद से ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना पिछले शनिवार की है, जब दिव्यांशी शर्मा (22) नामक छात्रा ‘टो ट्रक’ के चालक से अपनी कार की चाबियां वापस लेने के लिए उसके पीछे भाग रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा-1) रामकृष्ण तिवारी ने कहा, “दिल्ली के गुरु तेग बहादुर नगर की रहने वाली शर्मा, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में कॉलेज से दोस्तों के साथ घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार खराब हो गई और उन्होंने एक ‘टोइंग सेवा’ बुक की।”

उन्होंने कहा, ‘‘टो ट्रक चालक ने कार खींचने के बाद उसकी चाबियां अपने पास रख लीं। दिव्यांशी शर्मा चाबियां लेने के लिए वाहन के पीछे भागने लगीं, तभी उनका पैर फिसला और उनका सिर क्रेन से टकरा गया। वह चेहरे पर चोट लगने के कारण सड़क पर गिर गईं।” अधिकारी ने बताया कि दिव्यांशी शर्मा के दोस्त तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टो ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि शर्मा के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.