Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने में परासिया विधायक के बेटे पर प्रकरण दर्ज

33

छिंदवाड़ा। परासिया विधायक सोहन वाल्मिक के बेटे आदित्य वाल्मीकि पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बीते गुरुवार विधायक की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी , सुसाइड नोट पीएम रिपोर्ट और मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मोनिका की बहन रितिका ने जीजा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन ने चांदामेटा थाने में शिकायत की थी।

मोनिका वाल्मीकि लंबे समय से मायके में रह रही थी

जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र कुमार जाट ने बताया कि मार्ग जांच में सामने आया है कि मोनिका वाल्मीकि लंबे समय से मायके में रह रही थी। 11 दिसंबर को उसकी मां ने मोनिका वाल्मिक को परासिया ससुराल लाकर छोड़ा था, दूसरे दिन उनकी मां वापस लौट गई थी 13 दिसंबर को आदित्य ने मोनिका के साथ मारपीट की थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर मोनिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

तलाशी के दौरान मोनिका का सुसाइड नोट कमरे में मिला था

तलाशी के दौरान मोनिका का सुसाइड नोट कमरे में मिला था सुसाइड नोट पीएम रिपोर्ट और मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक मोनिका के पति आदित्य वाल्मीकि खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है हालांकि आरोपी आदित्य की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.