Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

चुनावी मैदान में डटीं श्रेयसी सिंह: बारिश की परवाह न करते हुए जनता से मिलीं, NDA के ‘विकास मॉडल’ की जमकर तारीफ

32

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, नेताओं की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. वोटिंग की तारीख बिल्कुल ही पास और इस बीच बेमौसम बरसात ने नेताओं की नींद उड़ा दी है और जनता के बीच जाना भी जरूरी है, ऐसे में क्या बरसात! नेता छाता लगाकर ही जनता से मिलने निकल रहे हैं. बिहार में जमुई से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही श्रेयसी सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के इलाके में बारिश के बावजूद भी जनता के बीच घूम रही हैं.

श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजनीति और आसान दोनों शब्द एक दूसरे के विपरीत है. जनता के बीच हमेशा से उन्होंने काम किया है. बारिश में चुनाव प्रचार के दौरान श्रेयसी सिंह ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में दावा किया कि जनता के बीच विकास ही एक मुद्दा है. जिस तरह का काम एनडीए सरकार ने बिहार में किया है वह दिखता है.

उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से लेकर कई क्षेत्र हैं जहां हमारी सरकार ने काफी काम किया है. उन्होंने कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसमे जनता के जरूरतों को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है.

महिलाओं की भागीदारी जरूरी है

श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र और नीतीश की जोड़ी ने बिहार में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार किया है. उन्हें आर्थिक रूप से सबल करने से लेकर रोजगार के अवसर प्रदान करने कै काम किया है. 10000 रुपये महिलाओं के खाते में पहुंचना शुरू हो चुका है जिससे कि आने वाले दिनों में वह किसी भी काम का शुरुआत कर सकती हैं.

श्रेयसी सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों में जनता की सेवा की है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसके हम साथ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई भी निर्णय ऐसा नहीं रहा है, जिससे कि पीछे हटना पड़े. कोई भी बड़ा फाइनेंशियल बर्डन बिहार में नहीं होने वाला है.

प्रशांत किशोर की नीयत और नीति साफ नहीं- श्रेयसी सिंह

श्रेयसी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी किस्मत आजमाने का हक है. मैं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं हेल्दी कम्पटीशन में यकीन रखती हूं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने सियासी सफर शुरू तो किया है लेकिन उनके नीति और नीयत साफ नहीं है.

श्रेयसी सिंह का राजनीतिक असर

श्रेयसी सिंहा बिहार से पूर्व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं 2020 में श्रेयसी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की, जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट देकर जमुई से अपना उम्मीदवार भी बनाया. बिहार की वीआईपी सीटों में से एक जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट श्रेयसी सिंह ने अपने डेब्यू सियासी पारी में शानदार जीत हासिल की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.