Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

राष्‍ट्रीय कैनो चैंप‍ियनश‍िप में मप्र की शानदार शुरुआत, पहले द‍िन जीते आठ पदक

45

भोपाल। संजीव सिंह स्मृति 34वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में पहले दिन मप्र के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर आठ पदक जीते। एसएससीबी ने छह स्वर्ण के साथ अपना दबदबा कायम रखा।

भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग तथा मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के तत्वावधान में राजधानी के छोटे तालाब पर कैनो स्पोटर्स का रोमांच शुरू हुआ। पहले दिन 1000 मी के कुल 12 फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मप्र ने दो रजत व छह कांस्य पदक जीते। मप्र ने पुरुष व महिला वर्ग दोनों में चार चार पदक जीते।

पुरुष वर्ग के के-4 इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण, मणिपुर ने रजत व मप्र ने कांस्य पदक जीता, मप्र टीम में आदित्य सैनी, अक्षित बरोई, विशाल दांगी व हिमांशु टंडन शामिल थे।

पुरुष वर्ग के के-2 इवेंट में मप्र के अक्षित बरोई व विशाल दांगी ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण व ओडिशा ने रजत पदक जीता। पुरुषों के सी-2 इवेंट में मप्र के एन नरेश सिंह व प्रिंस गोस्वामी ने रजत पदक जीता। इस इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण व ओडिशा ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के के-1 इवेंट में मप्र के मंजीत निंगोम्बम ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में एसएससीबी के एल नाओचा ने स्वर्ण व आईपी के प्रभात कुमार ने रजत पदक जीता।

महिलाओं के सी-2 इवेंट में मप्र की मासूमा यादव व परविंदर कौर की जोडी ने रजत पदक जीता। इस इवेंट में स्वर्ण पदक ओडिशा व कांस्य मणिपुर ने जीता। महिलाओं के के-4 इवेंट में मप्र की चोकडी ने कांस्य पदक जीता। ओडिशा ने स्वर्ण व केरल ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक विजेता मप्र टीम में आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता, रूकमणी दांगी व डाली विश्नोई शामिल थी।

महिलाओं के सी-4 इवेंट में मप्र ने कांस्य पदक जीता। केरल ने स्वर्ण व ओडिशा ने रजत पदक जीता। मप्र टीम में मासूमा यादव, परविंदर कौर, दीपा राजपूत व अंजली वशिष्ठ शामिल थे। महिलाओं के सी-1 इवेंट में मप्र की दीपा राजपूत ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में केरल की अक्षय सुनील ने स्वर्ण व ओडिशा के एम सोफिया देवी ने रजत पदक जीता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.