Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी की दो टूक

33

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुच्छेद 370 की बहाली पर विपक्षी दलों को दो टूक जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में मोदी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस अनुच्छेद को रद्द किए जाने पर अपनी मुहर लगा दी है और ‘‘अब ब्रह्मांड की कोई ताकत इसे वापस नहीं ला सकती।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक देश में किसी तरह से दो विधान नहीं चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी था। जम्मू-कश्मीर में विकास और वहां के लोगों के आसान जीवन के लिए जरूरी था।

पीएम मोदी ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद कर लिया था। जम्मू-कश्मीर का आमजन न तो किसी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा है और न ही बनना चाहता है। वो अतीत की परेशानियों से निकलकर देश के आम नागरिक की तरह बिना भेदभाव के अपने बच्चों का भविष्य और अपना वर्तमान सुरक्षित करना चाहता है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदली तस्वीर: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तस्वीर बदल गई है। अब वहां सिनेमा हॉल चल रहे हैं। वहां पर टेररिस्ट नहीं, अब टूरिस्ट्स का मेला है। अब वहां पत्थरबाजी नहीं होती बल्कि फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी राजनीतिक स्वार्थ में जो लोग अनुच्छेद 370 को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें मैं दो टूक कहूंगा- अब ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

धारा 370 पर संसद में बोले थे अमित शाह
इससे पहले संसद में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हमारी सरकार के धारा 370 पर लिए गए फैसले को इतिहास याद रखेगा। उन्होंने कहा कि अुनच्छेद 370 अलगाववाद को बल देती थी और इसी वजह से आतंकवाद खड़ा हुआ। जम्मू-कश्मीर में जो युवा कभी पत्थर लेकर घूमते थे अब उनके हाथों में हमारी सरकार ने लैपटॉप दे दिया है। हम फैसला ले सकते हैं, भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर जम्मू कश्मीर में चुनाव कराएंगे, सही समय पर राज्य का दर्जा देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.