Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देवास जिले के सिरोल्या क्षेत्र में चने की फसल को नुकसान पहुंचा रही इल्लियां

49

सिरोल्या। सिरोल्या सहित आसपास के क्षेत्र में रबी फसलों में हरियाली छा गई है। कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवा से फसल लहलहाने लगी है। गेहूं की फसल 70 दिनों की हो चुकी है। मावठे के बाद अब खेत सख्त होने पर किसान अब सिंचाई कर रहे हैं।

ठंड से फसल की बढ़वार

धूप एवं कड़ाके की ठंड से फसल की बढ़वार अच्छे से हो रही है। सुबह-शाम फसल पर ओस भी गिर रही है। इससे खेतों में नमी भी बनी हुई है। किसान मुकेश बंदावाले, भगवानलाल बागवान, अनुराग चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में किसानों ने विभिन्न प्रकार की वेरायटी के गेहूं लगाए हैं।

कीटनाशक का छिड़काव

इनमें खरपतवारनाशक के बाद अब कीटनाशक का छिड़काव किया है। कुछ गेहूं की फसल पर इल्ली का प्रकोप हो गया था। इनमें कीटनाशक का छिड़काव किया गया। क्षेत्र में जिन गेहूं की बोवनी जल्दी हो गई थी, उनमें उम्बी आने लग गई। कुछ समय बाद दाना बनने लगेगा। साथ ही चने की फसल भी दो महीने से अधिक समय की हो गई है।

हरी एवं काली इल्ली का प्रकोप

इसमें फूल आने लगे हैं। साथ ही हरी एवं काली इल्ली का प्रकोप हो गया है। इसके चलते फूलों को इल्लियां चट करने लगी है। ऐसे में किसान कीटनाशक की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र में लहसुन में खरपतवार होने पर खेतों में महिलाएं निंदाई-गुड़ाई कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.