Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पर्याप्त हिरण होने पर ही खुले जंगल में छोड़े जाएंगे चीते

46

भोपाल। पालपुर कुनो अभयारण्य में चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है, लेकिन शिकार के लिए हिरणों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण अभी नहीं छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया को उच्च स्तरीय बैठक में इसकी जानकारी दी गई।

बताया गया कि चीतों को खुले में तभी छोड़ा जाएगा, जब उनके लिए खुले जंगल में आहार के लिए हिरणों की पर्याप्त संख्या होगी। उधर, चीतों को मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य में भी बसाया जाना है। इसके लिए वहां चारों ओर फेंसिंग की जा रही है।

चीता एक्शन प्लान के अनुसार गांधीसागर अभयारण्य मे चीतों की पुनर्स्थापना के लिए 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तैयार किए जाने के लिए फेंसिंग, रहवास क्षेत्र विकास प्रशिक्षण आदि कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिन्हें अब दिसंबर अंत तक पूर्ण करना है।

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से बफर में बसाए जाएंगे चीतल

इधर, बाघों के लिए सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से बफर क्षेत्र में चीतलों को बसाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघों की संख्या अधिक है।

वे अपने आहार के लिए बफर क्षेत्र में कैटल प्रजाति जिसमें गायें भी शामिल हैं का शिकार कर रहे हैं। रिजर्व के कोर एरिया में 60 हजार से अधिक चीतल मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.