Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की हत्या, नाले में मिला शव

45

इटारसी। शुक्रवार रात शहर के नाला मोहल्ला चिस्तिया चक्की के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने खून से लथपथ युवक को एक नाले में फेंका और भाग गए। पुलिस ने हत्या के मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का पर्दाफाश करेगी।

टीआइ गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि 26 वर्षीय युवक योगेश मेहरा की हत्या की गई है। शुभम उर्फ शिवू आसरे, नईम, टीपू सुल्तान, शेख रहीम उर्फ कोटा ने धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या की है। पुलिस ने जितेन्द्र पिता हरिदास मेहरा 36 वर्ष की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच नाला मोहल्ला में छात्रावास के पास एक युवक नाले में पड़ा मिला। यह देखकर लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। सूचना पर टीआई गौरव सिंह बुंदेला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की जांघ में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से युवक की मौत हुई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हत्या के पीछे स्टेशन की अवैध वेंडरी को लेकर चल रहा विवाद वजह बताया जा रहा है। पुलिस जल्द इस मामले का पर्दाफाश करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.