Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक लाख रुपए की मटर ले उड़े चोर, गोदाम का ताला तोड़कर चुराई 40 बोरी

22

छतरपुर : छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के राठ रोड पर मातारा चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़ कर करीब एक लाख रुपए कीमत की 40 बोरी हरी मटर चोरी कर ली है।

बताया जा रहा है कि चोर किसी वाहन से आए थे और चोरी का सामान उसी वाहन में भरकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और विवेचना शुरू कर दी। वहीं चोरी की इस वारदात के बाद जनता में नाराजगी देखने को मिली है।

आम लोगों का कहना है कि नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। बता दें कि पिछले करीब एक माह में चोरी की दर्जनों वारदातें हुई हैं लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को नहीं पकड़ सकी है, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है। सूत्रों की मानें तो चोरों का एक गिरोह थाना क्षेत्र में सक्रिय है जो लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

वहीं इस मामले में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम का कहना है कि हरपालपुर थाना क्षेत्र हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी को गस्त बढ़ाने और चोरियों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.