Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प... Sukhdev Bhagat Raipur Visit: बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुन... Dhamtari News: रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मै... Jharkhand Politics: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर भड़कीं सीता सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार, अमान... Lower Bazar Police Station Ranchi: एचबी रोड पर चेन स्नैचिंग की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपियों... Dhanbad News: धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची... Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी...

उज्जैन दुष्कर्म कांड: सतना की है पीड़िता, माता-पिता से जल्द मिलवाया जाएगा, 4 और आरोपित हिरासत में

58

उज्जैन। उज्जैन में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस ने बच्‍ची की पहचान भी कर ली है। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बच्‍ची सतना की रहने वाली है, जो कि उज्जैन पहुंची थी, जहां वह 3 से 4 घंटे तक रही। अब पुलिस बच्‍ची को जल्‍द ही उसके माता-पिता से मिलवाएगी।

चार और संदिग्ध हिरासत में

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के अनुसार पुलिस ने इस मामले में चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं एक आरोपित को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने मध्‍य प्रदेश की कानून व्‍श्‍वस्‍था पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होने ट्वीट कर कहा कि ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।’

प्रियंका गांधी ने आगे कहा ‘ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?’

ये है मामला

गौरतलब है कि सोमवार शाम को बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के पास 12 वर्षीय बालिका मिली थी। मासूम के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इलाज के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच डाक्टरों ने बालिका का इलाज किया था। जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म उसके मिलने से 24 घंटे पहले हुआ है।

देर रात मासूम की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया था। बालिका की मां के बारे में भी पुलिस को कुछ जानकारी नहीं मिली है। पीड़िता तिरुपति ड्रीम्स कालोनी व हाटकेश्वर विहार कालोनी में करीब ढाई घंटे तक पैदल घूमती रही थी। वह पैदल ही आठ किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के समीप पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बच्‍ची सतना की है, जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.