Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

चिकित्सा महाविद्यालय पहुंची विधायक के साथ डाक्‍टर ने की अभद्रता, ये है मामला

40

खंडवा । जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार है। यहां मरीजों के साथ ठीक से व्यवहार नहीं होने की शिकायतें आम हो चुकी है। जिला अस्पताल में अब आम जनों के साथ ही खास लोगों को भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक बनने के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। विधायक कंचन मुकेश तनवे को भी अस्पताल में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। वहीं जिला अस्पताल में पसरी अव्यवस्थाओं को देख विधायक ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने हर दो से तीन दिन में यहां का निरीक्षण करने की बात भी कही।

दरअसर, स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में निरीक्षण करने पंहुची खंडवा विधायक तनवे के साथ महिला डाक्टर ने बदसलूकी की। भाजपा विधायक कंचन तनवे ने आरोप लगाया है कि जब वे अपने परिचित मरीज की शिकायत पर मेडिकल कालेज के अस्पताल पंहुची तो वहां पर अव्यवस्थाएं थीं। नर्स और डाक्टर वार्ड में नजर नहीं आए। विधायक तनवे ड्यूटी डाक्टर के कक्ष में गई। जहां पर डाक्टर ने उन्हें परिचय देने का बाद भी बदसलूकी की। इससे नाराज विधायक ने सीएमएचओ से चर्चा की और डाक्टर के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी।

ये था पूरा मामला

नवनिर्वाचित विधायक तनवे को शुक्रवार को महिला अस्पताल में भर्ती मरीज शीतल पति किशन भेरू खेड़ा के स्वजनों का फोन आया कि अस्पताल में इलाज व्यवस्थित रूप से नहीं हो पा रहा है। तुरंत विधायक तनवे अस्पताल पहुंची और मरीज और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाई, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक कंचन तनवे ने ड्यूटी डाक्टर को बुलाया। वह अपने कक्ष से बाहर नहीं आई।

विधायक स्वयं डाक्टर के कक्ष में पहुंची और अपना परिचय देते हुए अवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस पर डाक्टर प्रिया मित्तल ने जनप्रतिनिधि का सम्मान न करते हुए उन्हें भी तेज आवाज में बात करने के लिए मना किया।

विधायक बोलीं- यहां न तो नर्सों का अता पता है न डाक्टरों का

इसके बाद विधायक तनवे ने महिला वार्ड का निरीक्षण कर स्वजन और मरीज से चर्चा की। कई महिला मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में व्याप्त ने शिकायतें बताई। इस घटना को लेकर विधायक कंचन तनवे ने कहा अस्पताल की हालत काफी खराब है और पेशेंट और उनके स्वजन परेशान हैं। यहां न तो नर्सों का अता पता है न डाक्टरों का। उन्होंने इस मामले की शिकायत कलेक्टर और अस्पताल के बड़े अधिकारियों से करने की बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.