Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में कथित वीडियो पर महिला का खुला चैलेंज, बदनाम किया तो खैर नहीं, साइबर जांच शुरु

18

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भाजपा की नेता शिखा शर्मा के नाम से एक वीडियो जारी हुआ है. जिसमें महिला कह रही हैं कि, ”उन्होंने तीन मर्डर किए हैं. लेकिन कभी उन्हें पुलिस नहीं पकड़ पाई.” हालांकि शिखा शर्मा का कहना है कि यह वीडियो उनका नहीं है, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की है. अब इस मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही है.

महिला का वीडियो जारी, तीन हत्याएं करना कबूल की
जबलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है. जिसमें धुंधली सी तस्वीर में गुलाबी कलर का कोट पहने हुए एक महिला यह कहते हुए दिख रही है कि, उसने तीन मर्डर किए हैं और इसमें वह कुछ पुलिस वालों का नाम भी ले रही है, जो पहले जबलपुर में पदस्थ रहे हैं. दुकानदार का दावा है कि, वीडियो में जो महिला है वह भारतीय जनता पार्टी की नेता रही शिखा शर्मा हैं.

दुकान को लेकर विवाद, 5 लाख की मांग
यह पूरा मामला एक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है. जबलपुर के मदन महल थाने के पास लिंक रोड पर रवि पटेल नाम के एक युवक की दुकान है. जिसे शिखा शर्मा ने किराए पर लिया था. यहां पर उन्होंने कुबेर नाम का एक कैफे खोला हुआ है जिसे वह खुद चलाती हैं. रवि पटेल ने आरोप लगाते हुए कहते हैं ”उन्होंने और उनकी पत्नी ने बीते दिनों जबलपुर के मदन महल थाने में शिकायत की थी कि खुद को भारतीय जनता पार्टी की नेता बतलाने वाली शिखा शर्मा ने हमारी दुकान किराए पर ली.”

उन्होंने 11 महीने का एग्रीमेंट किया था और हर महीने किराया देने की बात हुई थी. लेकिन जैसे ही महीना पूरा हुआ तो उन्होंने किराया नहीं दिया. जब हमने उनसे किराया मांगा तो उन्होंने उल्टे हमसे पांच लाख रुपयों की मांग कर दी कि यदि ₹500000 नहीं दोगे तो अब इस दुकान को भूल जाओ. जब दूसरा महीना आया तो हम फिर किराया मांगने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हमें यह कहकर धमकाया कि मैंने 3 मर्डर किए हैं और कई पुलिस वालों के नाम भी वे ले रही थी.”

मोहन यादव की गाड़ी के सामने आ गई भाजपा नेत्री
यह वीडियो बीते दिनों जारी हुआ. जब वीडियो जारी हुआ तो शिखा शर्मा हरकत में आई और सबसे पहले वह जबलपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं. हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.

भाजपा नेत्री के आरोप, बदनाम करने की साजिश हो रही
अब शिखा शर्मा का कहना है कि, ”यह वीडियो उनका नहीं है ना उन्होंने ऐसा कुछ बोला है. इस वीडियो को किसी ने उनके नाम से वायरल किया है. जिसने भी वायरल किया है शिखा शर्मा ने उन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत की है.” शिखा शर्मा का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है उनका दावा है कि ना वीडियो उनका है ना आवाज उनकी है. शिखा शर्मा का कहना है कि, ”वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और महिला आयोग में और कमेटी की सदस्य भी रही हैं. साइबर पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है.” जिन भी मीडिया हाउस ने उनके खिलाफ तीन मर्डर वाली खबर चलाई है, उनके खिलाफ भी महिला ने कार्रवाई करने की बात कही है.

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
साइबर पुलिस के अधिकारियों को कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं. क्योंकि इस आवाज में तीन पुलिस वालों के नाम भी हैं. जबलपुर पुलिस में एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि, ”इस मामले में हमें दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं. इस वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो की जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि यह वीडियो सही है या गलत है. उसके बाद ही इस मामले में जांच आगे बढ़ेगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.