Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में सिटी बस ने सिग्नल तोड़ा, कट मारे, फिर चालक की हुई धुनाई

47

इंदौर। आर-5 रूट पर चलने वाली सिटी बस (एमपी-09-पीए- 0602) है। उसने गुरुवार को विजय नगर चौराहे से सयाजी चौक के बीच कई वाहनों को कट मारा। इसके बाद सयाजी चौराहे पर सिग्नल तोड़ा और फिर वाहनों को कट मारा। सयाजी चौराहे पर सिटी बस के यातायात में फंसने पर कई लोगों ने बस चालक पर हाथ साफ किए। उनका आरोप था कि यह बस चालक विजय नगर से ही कई लोगों को कट मारते हुए आ रहा है। 40-50 लोगों को बस में बैठाकर गुरुवार को बस चालक मौत का खेल खेल रहा था।

दरअसल, विजय नगर चौराहे से बापट की तरफ जाने वाली सिटी बस ने सयाजी चौराहा पर दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर सिग्नल तोड़ा। उधर बापट की तरफ से आने वाला यातायात भमौरी की तरह जाने लगा, इसलिए सिटी बस को बीच चौराहा पर ही खड़ा होना पड़ा। चालक इतनी जल्दी में था कि ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद भमोरी जाने वाला यातायात पूरा निकल भी नहीं पाया कि वह बस को बापट की तरफ बढ़ाने लगा।

दुर्व्यवहार की कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

सयाजी चौक पर नईदुनिया रिपोर्टर के सामने ही सिटी बस ने तीन-चार बाइक सवारों को टक्कर मारी। यातायात ज्यादा होने की वजह से बस बीच चौराह पर ही फंस गई। इतने में विजय नगर तरफ से कुछ लोग आए और बस चालक से बहस करने लगे। बस चालक के तैश दिखाने पर वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था।

उसने लापरवाहीपूर्वक बस चलाते हुए विजय नगर चौराहे पर ही कई लोगों को टक्कर मारी। कुछ देर तक सयाजी चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में सवारियों ने बीच-बचाव करते हुए बस चालक को बचाया। इससे पहले भी चालक-परिचालकों के दुर्व्यवहार और मासिक पास को राशन कार्ड बताने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके सिटी बस कंपनी संचालन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं कर पा रही है।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का बन रहा मजाक

अटल सिटी बस कार्यालय में हर महीने ‘ड्राइवर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ होता है। इसमें चालक और परिचालकों को मौलिक व नैतिक व्यवहार, गलतियों आदि पर चर्चा की जाती है। ताकि वह सड़क पर लोगों और सवारियों से सम्माजनक व्यवहार कर सकें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें लेकिन कंपनी का प्रशिक्षण पर लगने वाला पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। चालकों और परिचालकों के व्यवहार को लेकर कोई सुधार नहीं आ रहा है। रोजाना डिपो से सिटी बसों के निकलने से पहले चालक और परिचालकों को निर्देश दिए जाते है, फिर भी सड़कों पर चालकों और परिचालकों का व्यवहार आश्चर्यजनक है।

मैं केवल सिटी बस का काम नहीं देखता हूं। मेरे पास नगर निगम का भी काफी काम रहता है। इसलिए मैं पूरे समय सिटी बस का कार्य नहीं देख पाता हूं। आपसे मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

– मनोज पाठक, सीईओ, अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.