Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी ह... Hazaribagh News: जंगली हाथियों के हमले से हजारीबाग में कोहराम, अब तक 7 की मौत, क्षेत्र में निषेधाज्ञ... Khasmahal Land Dispute: 25 साल बाद भी नहीं सुलझा खासमहाल का मामला, सरकार के पास ही है जमीन का मालिका... Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ...

नवंबर में रिकार्ड पांच हजार विद्यार्थियों ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ली उपाधि

21

इंदौर। विधानसभा चुनाव की वजह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय नवंबर में परीक्षा नहीं करवा पाया, लेकिन इसी महीने में सबसे ज्यादा डिग्रियां जारी की गई हैं। यह आंकड़ा औसतन से एक हजार अधिक रहा है। अक्टूबर-नवंबर की इस अवधि में अधिकांश विद्यार्थियों ने उपाधि देने के लिए सरकारी विभागों में नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने का कारण बताया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ से दस दिनों में उपाधि बनाकर दी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने में चार हजार डिग्री देते हैं, मगर नवंबर में आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच गया है। दरअसल, चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा व गोपनीय विभाग के 300 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई थी। इसके चलते विश्वविद्यालय को परीक्षा करवाने में थोड़ी दिक्कतें हुईं, मगर इस अवधि में सबसे ज्यादा डिग्रियां बनाकर विद्यार्थियों को बांटी गई है।

एक दिन में बनती है करीब दो सौ डिग्रियां

अधिकारियों के मुताबिक, डिग्री बनाने के लिए चार लोगों का स्टाफ मौजूद है। प्रतिदिन एक कर्मचारी 50 डिग्री बनाता है। इस हिसाब से एक दिन में 200 डिग्री बनाकर दी जाती हैं। एक महीने में 20-21 दिन काम होता है। इससे देखते हुए विश्वविद्यालय से महीनेभर में चार हजार डिग्रियां जारी होती हैं।

इसलिए जारी की इतनी डिग्रियां

वैसे नवंबर में स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर चुके छात्र-छात्राओं ने डिग्री के लिए आवेदन किए थे। अधिकांश को सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर नौकरी लग चुकी थी, जिन्हें अपने-अपने विभागों में दस्तावेज सौंपना थे। इसके अलावा विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में पीजी और पीएचडी करने वालों ने भी डिग्रियां निकलवाई है।

माईग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट भी रहे अधिक

विश्वविद्यालय ने नवंबर में माइग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट, डुप्लीकेट मार्कशीट व प्रोविजनल डिग्री भी अधिक संख्या में जारी किए हैं। ट्रांसक्रिप्ट 2736, माइग्रेशन 1792, प्रोविजनल डिग्री 69, डुप्लीकेट मार्कशीट 91 बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर से तीस फीसद ट्रांसक्रिप्ट अधिक रही है। इन्हें विद्यार्थियों ने जिस संस्थान में प्रवेश लिया है, वहां के पते पर सीधे भिजवाई है।

स्टाफ को छुट्टी वाले दिन बुलाया

नवंबर में डिग्री और ट्रांसक्रिप्ट बाकी दिनों की तुलना में विश्वविद्यालय ने अधिक जारी किए हैं। अधिकांश आवेदकों ने सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज की आवश्यकता होना बताया है। इस आधार पर दस दिनों में डिग्रियां बनाकर दी है। इसके लिए स्टाफ को छुट्टी वाले दिन (शनिवार) को भी बुलाया है। -डा. विष्णु मिश्रा, सहायक कुलसचिव, डीएवीवी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.