Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, छह मंडलों... गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यना... देहरादून के मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ 'तेजस' के बाड़े का लोकार्पण, सीएम धामी ने पर्यटकों को किया ... मुंबई के भिंडी बाजार स्थित ‘मुसाफिरखाना’ इमारत को तोड़ने की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई तत्क... महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड का पर्दाफाश, पति के अवैध संबंधों से खफा ... अमरोहा में हसनपुर पुलिस पर गिरी अदालत की गाज, मौजूदा सीओ और तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मि... गोरखपुर में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 नामजद और 50 अज्ञात पर ... अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए आजम खान, जेल के अनुभवों पर छलका दर... म्यांमार में रोहिंग्या हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का बड़ा खुलासा, 2017 के सैन्य अभियान में... करीब आठ साल बाद बहाल हुए 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह, राजा भैया की गिरफ्तारी से आए थे सुर्...

नवंबर में रिकार्ड पांच हजार विद्यार्थियों ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ली उपाधि

48

इंदौर। विधानसभा चुनाव की वजह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय नवंबर में परीक्षा नहीं करवा पाया, लेकिन इसी महीने में सबसे ज्यादा डिग्रियां जारी की गई हैं। यह आंकड़ा औसतन से एक हजार अधिक रहा है। अक्टूबर-नवंबर की इस अवधि में अधिकांश विद्यार्थियों ने उपाधि देने के लिए सरकारी विभागों में नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने का कारण बताया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ से दस दिनों में उपाधि बनाकर दी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने में चार हजार डिग्री देते हैं, मगर नवंबर में आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच गया है। दरअसल, चुनाव के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा व गोपनीय विभाग के 300 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई थी। इसके चलते विश्वविद्यालय को परीक्षा करवाने में थोड़ी दिक्कतें हुईं, मगर इस अवधि में सबसे ज्यादा डिग्रियां बनाकर विद्यार्थियों को बांटी गई है।

एक दिन में बनती है करीब दो सौ डिग्रियां

अधिकारियों के मुताबिक, डिग्री बनाने के लिए चार लोगों का स्टाफ मौजूद है। प्रतिदिन एक कर्मचारी 50 डिग्री बनाता है। इस हिसाब से एक दिन में 200 डिग्री बनाकर दी जाती हैं। एक महीने में 20-21 दिन काम होता है। इससे देखते हुए विश्वविद्यालय से महीनेभर में चार हजार डिग्रियां जारी होती हैं।

इसलिए जारी की इतनी डिग्रियां

वैसे नवंबर में स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर चुके छात्र-छात्राओं ने डिग्री के लिए आवेदन किए थे। अधिकांश को सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर नौकरी लग चुकी थी, जिन्हें अपने-अपने विभागों में दस्तावेज सौंपना थे। इसके अलावा विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में पीजी और पीएचडी करने वालों ने भी डिग्रियां निकलवाई है।

माईग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट भी रहे अधिक

विश्वविद्यालय ने नवंबर में माइग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट, डुप्लीकेट मार्कशीट व प्रोविजनल डिग्री भी अधिक संख्या में जारी किए हैं। ट्रांसक्रिप्ट 2736, माइग्रेशन 1792, प्रोविजनल डिग्री 69, डुप्लीकेट मार्कशीट 91 बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर से तीस फीसद ट्रांसक्रिप्ट अधिक रही है। इन्हें विद्यार्थियों ने जिस संस्थान में प्रवेश लिया है, वहां के पते पर सीधे भिजवाई है।

स्टाफ को छुट्टी वाले दिन बुलाया

नवंबर में डिग्री और ट्रांसक्रिप्ट बाकी दिनों की तुलना में विश्वविद्यालय ने अधिक जारी किए हैं। अधिकांश आवेदकों ने सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज की आवश्यकता होना बताया है। इस आधार पर दस दिनों में डिग्रियां बनाकर दी है। इसके लिए स्टाफ को छुट्टी वाले दिन (शनिवार) को भी बुलाया है। -डा. विष्णु मिश्रा, सहायक कुलसचिव, डीएवीवी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.