Punjab BJP State Cells: पंजाब भाजपा ने विभिन्न स्टेट सैल के कन्वीनरों की नई नियुक्तियों का किया ऐलान, जारी हुई सूची
पंजाब में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक अहम कदम उठाया है। पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर विभिन्न स्टेट सैल के कन्वीनरों (संयोजकों) की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। यह तमाम नियुक्तियां पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री श्री मंथरी श्रीनिवासुलु की विशेष मंजूरी के बाद तय की गई हैं। पार्टी द्वारा उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है जिन्हें इन महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है, ताकि आने वाले समय में चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा सके।


Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.