Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Rajasthan New CM : आखिरकार लग गई मुहर, राजस्थान को मिल गया नया मुख्यमंत्री

39

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं दीया सिंह व प्रेम चंद भैरवा के रूप में दो उप-मुख्यमंत्री चुने गए हैं, जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे। भरतपुर के रहने वाले सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद थे।

इससे पहले राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक सभी विधायक बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गय थे। बैठक सायं चार बजे शुरु होनी थी लेकिन उससे करीब 20-25 मिनट पहले ही शुरु हो गई। बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

कौन हैं भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं. बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।

किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

इससे पहले बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री पद को लेकर किए जा रहे दावों के बीच बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जब वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाया गया था तब भी राज्य में बहुत बड़े-बड़े नेता थे। तब भी उनको सभी ने स्वीकार किया था और अब वसुंधरा भी फैसला मानेंगे। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वसुंधरा राजे अनुशासित कार्यकर्ता हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर जो फैसला होगा वो सबको चौंका देगा। उन्होंने कहा, “मोदी जी ऐसा फैसला लेंगे कि पूरा राजस्थान चौंक जाएगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.