Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

किसानों के लिए खुशखबरी, पाटन-कटंगी बाइपास से होगा मटर का कारोबार

23

जबलपुर। देश-दुनिया में अपनी बेहतरीन क्वालिटी और स्वाद के लिए मशहूर जबलपुर के हरे मटर की होलसेल ट्रेडिंग के लिए कारोबारियों और मटर उत्पादक किसानों को सुविधा प्रदान करने के उदेश्य से नगर के पास ही स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए करीब 25 से 30 एकड़ जगह चिन्हित की है, जहां से आने वाले दिनाें में सिर्फ मटर की ट्रेडिंग होगी और शहर में जाम की स्थिति से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। काफी समय से मटर की ट्रेडिंग के लिए अलग से जमीन की मांग की जाती रही है। साल के पांच महीने होने वाले इस कारोबार को अच्छी जगह भी मिल जाएगी।

पाटन और कटंगी बाइपास में मंदिर के नजदीक जमीन देखी है

जिला कलेक्टर की पहल के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों के एक दल ने शुक्रवार को पनागर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुशील तिवारी के साथ पाटन और कटंगी बाइपास में मंदिर के नजदीक जमीन देखी है। शासन के आधिपत्य वाली 25 से 30 एकड़ यह जमीन अभी सिलिंग की है। इस दौरान कृषि उपज मंडी में मटर की ट्रेडिंग करने वाले कारोबारी भी साथ थे। इनका नेतृत्व जबलपुर कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजीत साहू कर रहे थे। साथ ही किसान संघ के कुछ पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों ने जमीन चिन्हित करते हुए अपनी आगे की रणनीति पर जोर दिया।

मटर कारोबार को मिलेगी नई दिशा

सिर्फ मटर के लिए शासन की ओर से करीब 30 एकड़ जमीन को यदि सभी की सहमति के बाद हरीझंडी मिल जाती है तो मटर कारोबार को एक नई दिशा मिलने के साथ ही साथ अभी जहां 170 से 180 ट्रक देशभर में मटर की खेप लेकर जाते हैं, उनकी संख्या में भी इजाफा होगा और यातायात और पार्किंग की समस्या का भी हल निकल जाएगा। हालांकि मटर कारोबारियों ने जमीन को लेकर अभी अपनी मंशा जाहिर नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.