Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उज्जैन में हिंदू युवती को लेकर घूम रहा था युवक, लोगों ने पीटा

35

उज्जैन। भैरवगढ़ निवासी मुस्लिम युवक शुक्रवार को एक हिंदू युवती को लेकर फ्रीगंज क्षेत्र में घूम रहा था। युवती के साथ युवक को उसके रिश्तेदारों ने देख लिया। इसके बाद कुछ हिंदूवादी संगठन के लोग व रिश्तेदार पहुंचे तथा युवक को जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे माधवनगर थाने ले जाया गया। जहां युवती ने किसी प्रकार की शिकायत करने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नायेफ निवासी भैरवगढ़ रजाई-गादी भरने का काम करता है। उसकी गली में ही एक युवती रहती है। युवती कालेज की छात्रा है। शुक्रवार को नायेफ युवती को लेकर फ्रीगंज में चाय की दुकान पर बैठा था। जहां उसे युवती के रिश्तेदारों ने देख लिया। इसके बाद हिंदूवादी सगंठन के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को जमकर पीट दिया।

युवक व युवती को माधवनगर थाने ले जाया गया था। जहां युवती ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। इस दौरान थाने पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। युवक का कहना था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मगर कुछ समय पूर्व खत्म हो चुके हैं।

युवती ने उसे मिलने बुलाया था। जहां चाय की दुकान पर युवती ने युवक को बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है। अब वह उससे बात नहीं करेगी। मामले में पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है तथा उसने युवक के खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.