Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआइ ने पकड़ा फर्जी टीटीई

54

जबलपुर । ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही अवैध वसूली शुरू हो गई है। कई फर्जी टीटीई और पुलिस वाले बनकर इसे अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई यात्रियों से वसूली करते पड़ा गया। ट्रेन कटनी से जबलपुर आ रही थी, तभी ट्रेन में टिकट चेक कर रहे डिप्टी सीटीआइ संजय कुमार और उनके सहयोगी बीपी राय, राजेश कुमार को पता चला कि एक संदिग्ध युवक यात्रियों की टिकट चेक कर उनसे वसूली कर रहा है। डिप्टी सीटीआइ ने तत्काल इसकी जानकारी आरपीएफ को दी और फिर ट्रेन में उनकी तलाश शुरू की।

टीटीई की यूनिफार्म सफेद शर्ट और काला पेंट पहले हुए था

तभी ट्रेन के स्लीपर कोच में जांच दल ने फर्जी टीटीई को पकड़ा, जो टीटीई की यूनिफार्म सफेद शर्ट और काला पेंट पहले हुए था। इस दौरान उसे ट्रेन से उतारा गया और फिर आरपीएफ ने उससे पूछताछ की। पहले तो वह गलत जानकारी देता रहा और खुद को कटनी निवासी व रेलवे में टीटीई होना बताया।

बोला- कटनी में ही पदस्थ है, परिचय पत्र मांगा तो इंकार कर दिया

जांच दल को उसने बताया कि वह कटनी में ही पदस्थ है। इस पर जब उससे उसका परिचय पत्र मांगा गया तो उसने देने से इंकार कर दिया। जांच दल ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम प्रशांत श्रीवास्तव है और वह गाडरवारा निवासी है। वह फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करता है। इस पर आरपीएफ ने उस पर मामला दर्ज कर जीआरपी के हवाले कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.